आधी रात अपहरण कर नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवकों ने दिया वारदात को अंजाम दिया, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

(शुभम तिवारी -7879308359)

महिला सुरक्षा को लेकर भले ही पुलिस कप्तान कुमार सौरभ संवेदनशील है, किंतु जागरूकता के अभाव और अपराध की धारणा महिला अपराध के मार्ग में रोड़ा बना हुआ है। कल्याणपुर के जंगल मे महिला से दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था कि गोहपारू थाना क्षेत्र में एक और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

शहडोल। गोहपारू थाना क्षेत्र के सोन टोला में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। पांच युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से नाबालिग को आधी रात अगवा कर जंगल की ओर ले गए और बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की खबर लगते ही सभी के कान खड़े कर दिए। लेकिन इधर 24 घंटे भी नहीं बीता की गोहपारू पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांचो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
यह है मामला
गोहपारू थाना क्षेत्र के सोनटोला में हुई इस वारदात की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि पीडि़ता ग्राम खांडा जिला अनूपपुर की रहने वाली है जो अपने रिश्तेदार के घर सोन टोला आई हुई थी। उसी घर के बगल में गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। जहां पर वह गई हुई थी, आरोपियों ने योजना बनाकर युवती को रात करीब 2 बजे अगवा कर मौहर ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी सुरेश गोंड़ मेरे घर आया और पीने के लिए पानी मांगा, मैं जैसे ही लोटे में पानी लेकर गई तो सुरेश अपने साथियों के साथ जबरन घसीटते हुए जंगल ले गए।
सभी आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस कप्तान ने अवाश्यक निर्देश दिए थे, जिस पर काम करते हुए सभी पांचो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना के बाद ही आरोपियों की घेराबंदी करना शुरू कर दिया था। पुख्ता मुखबिरी पर वारदात में शामिल सभी युवको गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बलात्कार एवं पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जिसमे सुरेश सिंह गोंड़ पिता मैकू सिंह गोंड़ उम्र 23 वर्ष, ललन सिंह गोंड़ पिता दऊली सिंह उम्र 24 वर्ष, रघुवीर सिंह पिता लीला सिंह उम्र 23 वर्ष, ब्रजेश उर्फ ब्रजनदंन सिंह पिता गोरेलाल सिंह गोंड़ उम्र 21 वर्ष एवं सचिन सिंह गोंड़ पिता श्यामसुंदर उम्र 20 वर्ष के नाम शामिल है। आरोपियों को पकडऩे में प्रधान आरक्षक प्यारे लाल सिंह की बेहतर मुखबिरी पर मदद मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed