आन बान शान से लहराया तिरंगा

सभी विद्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
(दीपू त्रिपाठी+91 99268 71070)
बिरसिंहपुर पाली । 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में आन बान और शान के साथ राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रातः प्रभात फेरी निकालकर नगर भ्रमण किया जो कालरी स्टेडियम मैदान में सम्पन्न हुआ। कालरी स्टेडियम में सार्वजनिक ध्वजारोहण नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल के द्वारा किया जाकर परेड की सलामी ली गई साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन कर सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी विद्यालय के छात्रों ने देश प्रेम से ओतप्रोत नृत्य नाटक मंचन सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चयनित प्रतिभागियों का सम्मान नगर पालिका के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसडीएम दीपक चौहान तहसीलदार एमपी विराट नायब तहसीलदार सिद्धार्थ गौतम सीएमओ आभा त्रिपाठी महिला वाल विकास अधिकारी मोनिका सिन्हा बीएमओ डॉ व्ही के जैन नगर पालिका उपाध्यक्ष रामधनी प्रधान पार्षद बहादुर सिंह सुदामा विश्वकर्मा घनश्याम कुशवाहा नीलम वर्मन साधना पटेल राजू पटेल सहित अन्य वार्ड पार्षद समाजसेवी नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। गौरतलब है कि कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के द्वारा नगर के चयनित अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता मनोज द्विवेदी ने किया।
यहाँ भी हुए ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय में सीएमओ आभा त्रिपाठी थाना परिसर में थाना प्रभारी ए के झा एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी अरविंद तिवारी जनपद कार्यालय में सीईओ डॉ रामेश्वर पटेल उपाध्यक्ष लालबहादुर सिंह की उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष माया सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया वही परियोजना कार्यालय में परियोजनाधिकारी मोनिका सिन्हा अस्पताल में बीएमओ डॉ व्ही के जैन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
सभी ने ली शपथ
राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल में नगर के सभी जनप्रतिनिधियो समाजसेवियों अधिकारियों कर्मचारियों गणमान्य नागरिकों छात्र छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान को गति देने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ ली।