कोतमा में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का किया गया गर्मजोशी से स्वागत
कोतमा में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का किया गया गर्मजोशी से स्वागत
कोतमा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनूपपुर रामदास पुरी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गौतम का स्वागत कोतमा में पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से किया गया। जिला अध्यक्ष रामदास पुरी और जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग के मार्गदर्षन में कोतमा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन के नेतृत्व में कोतमा मंडल की कार्यसमिति की बैठक रखी गई।बैठक के पूर्व अनूपपुर भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास पुरी का प्रथम नगर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत अपने पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कोतमा मंडल अध्यक्ष के बैनर में भाजपा एकजुट होती दिखाई दी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और नेताओं ने रामदास पुरी का तहे दिल से स्वागत किया। रामदास पुरी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद फूलों की माला पहना कर भाजपा ने कोतमा मंडल में उनका स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने समुदायिक भवन बस स्टैंड में कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा भी लिया और रामदास पुरी के जिला अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी का आभार भी प्रस्तुत किया है। वही भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कोतमा की 20 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की है। भारतीय जनता पार्टी के लिए अवसर बड़ा था जब जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के हाथों से नए सदस्यों का स्वागत भाजपा में करवाया गया है।
सालों बाद भाजपा में दिखी एकजुटता
कुछ सालों से भारतीय जनता पार्टी के आंतरिक गतिविधियों में मतभेद की बात सामने आ रही थी पूर्व जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी कोतमा मंडल छिन्न-भिन्न थी। हाल ही में हुए नगरी निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता भी गुटबाजी के कर दिखाया था। रामदास पुरी के जिला अध्यक्ष बनते हैं पूरी पार्टी एकजुट नजर आ रही है। कई सालों बाद भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष बनने के बाद जान आ गई है। वर्षों बाद ऐसा असर हुआ है कि जिला अध्यक्ष के बैनर तले कोतमा नगर के सारे भाजपाई एकजुट होकर कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कोतमा इकाई के भारतीय जनता पार्टी में विगत कुछ सालों से उठापटक चल रही थी जिस पर विराम लगाते हुए रामदास पुरी ने जिला अध्यक्ष बनते हैं उस मतभेद को समाप्त करते हुए कोतमा मंडल को एकजुट फिर से कर दिया है। जिला अध्यक्ष के स्वागत के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष राम दास पुरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गौतम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग, जिला मंत्री रवि प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुरली गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गौतम, मनीष सिंह, अंतोदय समिति के अध्यक्ष विजय पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता रामनरेश गर्ग, अजय शुक्ला, लवकुश शुक्ला, मुकेश जैन, मुनेश्वर पांडे, इकबाल बोहरा, नवल सराफ, अवधेश ताम्रकार, अजीत जैन, सीमा ब्यौहार, नंद कुमार गुप्ता, आशुतोष सराफ, अभिषेक सराफ, धर्मेंद्र वर्मा, छाया प्रदीप सोनी,अभिषेक त्रिपाठी, क्षितिज निगम, सुशील सिंह, अभिषेक शर्मा , दिलीप शुक्ला, बृजेश द्विवेदी ,अनुज जैन, नागेंद्र सिंह, संदेश जैन, प्रशांत द्विवेदी, उमेश व्योहार, पंकज जैन,जितेंद्र भट्ट, मुकेश मिश्रा, अतल व्योहार, के साथ भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यक्रम में मौजूद थे।