ग्राम दुधमनिया मे शिक्षकों की मनमानी, समय पर नही पहुंचते विद्यालय

0

Ajay Namdev-7610528622

अनूपपुर। जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत ठोढीपानी के ग्राम दुधमनिया में पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित है। इस विद्यालय मे प्रधानाध्यापक सहित दो अतिथि शिक्षक पदस्थ है। पहुंच से दूर होने के कारण शिक्षक मनमानी करते हैं। समय पर कभी भी विद्यालय नही पहुंचते है। बच्चों में शिक्षा का स्तर भी बहुत कमजोर है। कार्य एजेंसी के द्वारा रसोईघर घर बनाया गया है वह अपूर्ण है। रसोइया गंदा जगह पर खाना पकाने के लिए मजबूर है। जिससे बच्चों के बीमार होने की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।  समाजसेवी जुगुल किशोर राठौर ने जिला प्रशासन से आदिवासी बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त विषयों पर कार्यवाही की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed