जनपद अध्यक्ष ने मकर संक्रांति पर दी बधाई

राजेन्द्रग्राम। पुष्पराजगढ़ जनपद अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल पर्व पर विधानसभा क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति पर्व पर लगने वाले मेले सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। श्री श्याम ने कहा कि मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल का त्यौहार समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने इस मौके पर विधानसभा की सुख-समृद्धि की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed