जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

प्रशासनिक व्यवस्था रही दुरुस्त


(दीपू त्रिपाठी+91 99268 71070)
उमरिया । लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के तहत आज शहडोल संसदीय क्षेत्र 12 अजजा के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उमरिया जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः 89 बांधवगढ़ एवं 90 मानपुर में लगभग 70 प्रतिशत मतदान की खबर है। प्रातःकाल माकपोल समाप्त होने के पश्चात सुबह 7 बजे से वास्तविक मतदान प्रारंभ हुआ। ग्रामीण क्षेत्र मे मतदान केंद्रों में मतदाताओ की लंबी लंबी कतारे लग गई थी। शहरी क्षेत्रों में सुबह 7 से 9 के बीच मतदान की गति धीमी थी। प्रातः 7 बजे तक जिले में 11 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ। मतदान की सर्वाधिक गति प्रातः 9 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक रही। धूप के बढने के साथ ही मतदान की गति धीमी पड गई। पुनः जैसे ही गर्मी का प्रभाव कम हुआ तो मतदान में तेजी आ गई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मतदान के सुचारू संचालन हेतु भ्रमण पर रहे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहले कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे जिले में सुचारू मतदान के संचालन की मानीटरिंग करते रहे जैसे ही मतदान ने गति पकडी तो भ्रमण में निकल पडे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढाने के लिए जिले में घर घर संपर्क अभियान तथा ग्रामीण मतदान जागरूकता समूहों को 50-50 घरों में मतदाताओ को मतदान करने हेतु प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई थी यह प्रयास जिले का मतदान प्रतिशत बढाने में कारगर रहा।
मानपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रातः 11 बजे तक पुरूषों द्वारा 30.93 प्रतिशत तथा महिलाओं द्वारा 30.66 प्रतिशत कुल 30.80 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ। मध्यान्ह 1 बजे तक पुरूषों द्वारा 44.8 प्रतिशत महिलाओ द्वारा 43.59 प्रतिशत कुल 44.24 प्रतिशत मतदान हुआ। अपरान्ह 3 बजे तक पुरूषों द्वारा 53.12 प्रतिशत महिलाओ द्वारा 50.96 प्रतिशत कुल 52.07 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ। सायं 5 बजे तक पुरूषों द्वारा 66.77 प्रतिशत महिलाओ द्वारा 64.78 प्रतिशत कुल 65.80 प्रतिशत मतदान हुआ। बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र में प्रातः11 बजे तक पुरूषों द्वारा 32.97 प्रतिशत तथा महिलाओं द्वारा 29.31 प्रतिशत कुल 31.21 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ। मध्यान्ह 1 बजे तक पुरूषों द्वारा 43.86 प्रतिशत महिलाओ द्वारा 41.5 प्रतिशत कुल 42.72 प्रतिशत मतदान हुआ। अपरान्ह 3 बजे तक पुरूषों द्वारा 55.9 प्रतिशत महिलाओ द्वारा 52.05 प्रतिशत कुल 54.06 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ। सायं 5 बजे तक पुरूषों द्वारा 65.96 प्रतिशत, महिलाओ द्वारा 62.82 प्रतिशत कुल 64.44 प्रतिशत मतदान हुआ। सायं 6.30 बजे तक जिले में लगभग 70 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। शेष आकडो की प्रतीक्षा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रखा गया था।