देशभर में भाजपा चलायेगी मै भी चौकीदार अभियान

एक साथ पांच सौ स्थानों में होगा कार्यक्रम

(सुधीर शर्मा-9754669649)

 शहडोल। देश भर में इन दिनों मै भी चौकीदार हू शब्द को लेकर कांग्रेस बौखला गई है, इन चर्चाओं को लेकर विपक्ष के नेता अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने पर उतारू है। चौकीदार चोर है शब्द से देश के एक बड़े वर्ग को अपमानित करने का कार्य किया जा रहा है। चौकीदारो के सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया में मै भी चौकीदार हूं नामक एक अभियान की शुरूआत की है। बीते 16 मार्च को प्रारंभ किए गए इस अभियान को देश ही बल्कि विश्व भर में काफी समर्थन मिल रहा है। वर्तमान में यह अभियान भाजपा के लिए सबसे बड़ा अभियान बन गया है। उक्त बात शनिवार को भाजपा के संभागीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गिरीश द्विवेदी ने कहा। उन्होने कहा कि कांग्रेस देश के पहरेदारो और चौकीदारो को अपमानित कर रही है।

 500 जगहों पर होगा कैंपेन

देश के लगभग 500 स्थानों पर रविवार को  एक साथ मै भी चौकीदार अभियान की शुरूआत की जा रही है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता गली-गली, मुख्य चौराहो और विभिन्न माध्यमों से देश के एक-एक नागरिक से संपर्क करेंगे, और उनको इस अभियान से जोडऩे का काम किया जाएगा। उन्होने बताया कि रविवार की शाम साढ़े चार बजे से 7 बजे तक मुसाफिरो सहित स्थानीय लोगो को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। देश का हर नागरिक भारत का चौकीदार है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलप्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र त्रिपाठी, लोकसभा मीडिया प्रभारी चन्द्रेश द्विवेदी, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, संतोष लोहानी भी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed