नदी किनारे तीन घंटे से पड़ी है युवती की लाश, सीमा विवाद में उलझी दो थानों की पुलिस, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

0

(सुधीर शर्मा-9754669649)

शहडोल। जिले के बेम्हौरी गांव के समीप नदी किनारे एक अज्ञात युवती की लाश मिलने हड़कंप मचा हुआ है। घटना देर रात की बताई जा रहीं है। हालांकि इस मामले पुलिस अभी यह तय नही कर पाई की घटना कौन से थाना क्षेत्र का है, चचाई थाना क्षेत्र और धनपुरी थाने की सीमा को लेकर पुलिस असमंजस की स्थिति में है। इधर धनपुरी पुलिस कह रही है कि घटना चचाई थाना क्षेत्र का है और चचाई पुलिस का भी यही मानना है कि घटना स्थल धनपुरी थाने है। जिसको लेकर घटना स्थल में पुलिस नही पहुंच पाई और बीते तीन घंटे से युवती का शव नदी के किनारे पड़ा हुआ है। खबर है कि मृत युवती की उम्र लगभग 16 वर्ष के आसपास है और वह जीन्स और कुर्ती पहने हुई है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत के दौरान यह पता लगा कि शव के देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती के चेहरे में चाकू से हमला किया गया है, संभवता इसी चलते उसकी मौत हुई है। इस घटना के बाद बेम्हौरी सहित आसपास के गांवों में अलग-अलग चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगो की मुताबिक चेहरे में चोंट के निशान होने से लड़की की पहचान नही हो सकी है।

? घटना के संबंध में अभी जानकारी नही मिली है, यदि ऐसी कोई घटना हुई होगी तो दिखवाते है। ?

सुदीप सोनी
थाना प्रभारी, धनपुरी

?घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन घटना स्थल धनपुरी थाना क्षेत्र में है, मैं अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंच रहा हूँ और धनपुरी पुलिस को भी मौके में बुलवाया है।?

अरविंद कुमार साहू
थाना प्रभारी, चचाई

?शव को ग्रामीणों ने सुबह देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी है, लेकिन अभी तक घटना स्थल तक कोई भी नही पहुंचा। सुबह यह कहकर धनपुरी पुलिस शव देखकर वापस लौट गई थी कि घटना स्थल चचाई थाना क्षेत्र में आता है।?

स्थानीय ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed