पाली में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस

पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

(दीपू त्रिपाठी+91 99268 71070)
बिरसिंहपुर पाली भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पाली नगर में विभिन्न आयोजन कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र जगवानी पिल्लू व भाजपा नेता प्रदीप सोनी चिंटू के नेतृत्व में नगर के वार्ड तीन में पार्टी के शीर्ष नेताओं के जीवन मे प्रकाश डालते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। जिसमे वार्ड पार्षद श्रीमति नीलम बर्मन तेजराम बर्मन भीकम लाल वर्मा लोकचन्द गुप्ता विमला गुप्ता सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र जगवानी ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा वर्ष 1951 में स्थापित भारतीय जनसंघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ। वर्ष 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। बताया गया कि पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 6 अप्रैल वर्ष 1980 में जनता पार्टी को भंग कर भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई।
जिला कोषाध्यक्ष ने दी बधाई
हिन्दू नववर्ष गुडी पड़वा व भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष सरजू प्रसाद अग्रवाल ने सभी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। चैत्र नवरात्र के पर्व पर इन्होंने माता बिरासिनी के दरबार मे विधायक मीना सिंह सहित पहुँचकर पूजा अर्चना की साथ ही देश मे खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed