पुष्पेन्द्र को मिला अन्त: कालीन पीएचडी की उपाधि

sitaram patel-997792638
पुष्पेन्द्र को मिला अन्त: कालीन पीएचडी की उपाधि
कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की उत्तीर्ण


अनूपपुर।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल में अपना नाम रौशन करने वाले पुष्पेन्द्र कुमार सिंह पिता शिवकुमार सिंह के द्वारा व्याख्याता/ सहायक प्रोफेसर पद की पात्रता हेतु कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल द्वारा 9 अप्रैल 2018 को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा भूमि एवं जल प्रबंधन अभियांत्रिकी विषय में उत्तीण की है। साथ ही इन्होने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ से अन्त: कालीन पीएचडी (कृषि अभियांत्रिकी) परीक्षा 2017-18 में उत्तीर्ण कर 10.00 माप श्रेणी के अनुपात में 8.47 समग्र औसत श्रेणी बिन्दु प्राप्त की है।
पुष्पेन्द्र की प्रारंभिक शिक्षा
पुष्पेन्द्र कुमार सिंह पिता शिवकुमार सिंह की प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक पाठशाला धमनी कला, मैट्रिक शिक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरहा शहडोल, हायर सेकेंडरी बाल विकास उत्तर माध्यमिक विद्यालय बुढार, बीटेक कृषि अभियंत्रिकी भारतीय कृषि महाविद्यालय दुर्ग तथा एमटेक मृदा एवं जल अभियांत्रिकी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से शिक्षा ग्रहण की है तथा व्याख्याता/ सहायक प्रोफेसर पद की पात्रता हेतु कृ.वै.च.म द्वारा 9 अप्रैल 2018 को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा भूमि एवं जल प्रबंधन अभियांत्रिकी विषय में उत्तीण की है।
सैकडों ने दी बधाई
पिता शिव कुमार सिंह, माता श्रीमती गुलाब कुमारी सिंह के साथ ही शासकीय मॉडल उमावि अनूपपुर में पदस्थ उनके अग्रज नरेंद्र सिंह शेखावत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इनके अलावा विष्णु चरण सिंह पुजारी जी, प्रधान सचिव वारा महासभा अभय राज सिंह जोधावत, एसके सिंह परमार, योगेश प्रताप सिंह गहरवार, अध्यक्ष अ.भा.क्ष.म.स. डॉक्टर एनके सिंह बघेल, धनंजय सिंह सिसोदिया, उपसरपंच धमनीकलरा, कौशल सिंह प्राचार्य राजपूत स्कूल अमराहा, विराट क्षेत्र महासभा सोहागपुर के सभी सदस्य, श्रीमती गीता सिंह, विनय सिंह बघेल, अमोल सिहं सिसोदिया, महेश सिहं कछवाह, विजय सिहं जोधावत, राजेश सिहं डोंगरे, रामराज सिहं तोमर, राजेंद्र सिहं सोलंकी, कमलभान सिहं सोलंकी, उग्रभान सिहं चौहान, संजय सिहं, तेजभान सिहं व सभी इष्ट मित्रों को के द्वारा बधाई दी गई।
सफलता का श्रेय
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल में अपना नाम रौशन करने वाले पुष्पेन्द्र कुमार सिंह पिता शिवकुमार सिंह के सफलता का श्रेय कुलदेवी जमुवाय माता व पूर्वजों की आशीर्वाद के साथ मां बाबूजी की कृपा व बड़े भाई नरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं कठिन परिश्रम के साथ उनका लगन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed