भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

(रामनारायण पाण्डेय+91 99938 11045)
जयसिंहनगर। जिले के भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी एवं जिला उपाध्यक्ष, सुरेश चतुर्वेदी, अजय मिश्रा ने मंडल में बैठक संपन्न कर ब्यौहारी मंडल में नई मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसमें मंडल के अध्यक्ष रामसुमिरन चतुर्वेदी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। किसान मोर्चा मंडल की बैठक, मंडल अध्यक्ष राम नारायण पांडे के निवास में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष, मंडल के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं आमडीह मंडल के अध्यक्ष मोती सिंह उपस्थित रहे। आगामी बैठकों की आयोजन के लिए निर्देश दिए गए। उक्त बैठक लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आयोजित की गई और श्री मोदी को जिताने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed