महिला सशक्तिकरण की ओर लाडली बहना योजना भाजपा सरकार मजबूत कदम: रामनरेश गर्ग

महिला सशक्तिकरण की ओर लाडली बहना योजना भाजपा सरकार मजबूत कदम: रामनरेश गर्ग

लाडली बहनों के लिए आज का दिन होगा विशेष,

कोतमा। कोतमा के वरिष्ठ भाजपा नेता रामनरेश गर्ग ने 10 जून को मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए विशेष दिन बताया है श्री गर्ग का कहना है कि महिला सशक्तिकरण की ओर लाडली बहना योजना अब तक की सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण योजना है जो कि 10 जून को इतिहास के पन्ने में दर्ज हो जाएगी। रामनरेश गर्ग ने बताया कि लाडली बहनों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू की है। इस खास योजना का लक्ष्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना और उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है। इसके साथ ही पारिवारिक निर्णयों में महिलाओं के प्रभाव को बढ़ाना भी इस योजना का उद्देश्य है। राज्य की करीब 1 करोड़ महिलाओं को इसके जरिए लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लक्ष्य हासिल कर इतिहास रचा जाएगा।

मध्य प्रदेश की बहनों के लिए विशेष रहेगा 10 जून: रामनरेश
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अनुसार जरूरतमंद महिलाओं को राशि का भुगतान 10 जून से किया जाएगा। रामनरेश गर्ग ने बताया कि प्रतिमाह मिलने वाली यह राशि सीधे खाताधारक महिला के अकाउंट में ही भेजी जाएगी। 10 जून 2023 से इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। श्री गर्ग ने बताया कि योजना का लाभ राज्य की 23 वर्ष से 60 वर्ष की महिला को मिलेगा। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जिन महिलाओं की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है उन्हें हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आय का एक स्थिर स्त्रोत प्रदान करना है। बता दें कि राज्य की करीब 1 करोड़ महिलाओं को कवर किए जाने की उम्मीद है।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है उद्देश्य

रामनरेश गर्ग ने बताया कि मध्य प्रदेश में लिए गए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार करना। इसके साथ ही महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना और परिवार के फैसलों में उनके प्रभाव को बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना इस योजना का उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed