लोकसभा निर्वाचन में प्रत्याशियों द्वारा अब तक 943219 रुपए का किया गया है व्यय

(Ajay Namdev-7610528622)

निर्वाचन व्यय सम्बंधी समस्या अथवा शिकायत के लिए व्यय प्रेक्षक जी धर्मराज से कर सकते हैं सम्पर्क

अनूपपुर। नोडल अधिकारी ज़िला व्यय नोडल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार लोकसभा निर्वाचन में प्रत्याशियों द्वारा राजनैतिक प्रचार गतिविधियों में अब तक 943219 रुपए का व्यय किया गया है। छाया प्रेक्षण रजिस्टर में विभिन्न निगरानी दलों द्वारा दी गयी रिपोर्ट के आधार पर अब तक संसदीय क्षेत्र-12 शहडोल हेतु कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया की केशकली पति सूरज कुमार द्वारा 12500 रुपए, भारतीय राष्ट्रीय काग्रेंस की प्रत्याशी प्रमिला सिंह पति अमरपाल सिंह द्वारा 632646 रुपए, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहदल पिता हुलासी द्वारा 12500 रुपए, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह पति नरेन्द्र सिंह मरावी द्वारा 173073 रुपए, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी कमला पिता लम्मू द्वारा 12500 रुपए, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी की प्रत्याशी मीरा सिंह पति नत्थू सिंह द्वारा 12500 रुपए, पीपुल्स पार्टी आॅफ इण्डिया (डेमोके्रटिक) के प्रत्याशी लक्ष्यपत सिंह पिता लखन सिंह द्वारा 12500 रुपए, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी विमल सिंह कोंर्चें पिता ददन द्वारा 12500 रुपए एवं निर्दलीय प्रत्याशियों गोकुल पिता देवसिंह, झमक लाल पिता डेरिहा कोल, दुर्गा बाई पति विनोद कुमार, नारायण सिंह पिता गजराज सिंह, मन्ना सिंह पिता स्व. मकोड़ सिंह द्वारा 12500 रुपए का निर्वाचन प्रचार में व्यय 16 अप्रैल तक किया गया है।

उल्लेखनीय है कलेक्ट्रैट सभागार में मंगलवार 16 अप्रैल को निर्वाचन व्यय लेखा दल द्वारा अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण किया गया। निर्वाचन व्यय लेखों का द्वितीय निरीक्षण 22 अप्रैल को किया जाना है। लोकसभा आम निर्वाचन 2019 संसदीय क्षेत्र-12 शहडोल हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आईआरएस (कस्टम एंड इक्साइज़) 2014 बैच जी धर्मराज को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचन व्यय सम्बंधी समस्या अथवा शिकायत के लिए व्यय प्रेक्षक जी धर्मराज से मो नम्बर 9425879488 पर सम्पर्क किया जा सकता है। व्यय प्रेक्षक जी धर्मराज म.प्र.पा.ज.क.चचाई अपर रेस्ट हाउस कमरा नं. 03 में ठहरे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed