लोकसेवा गांरटी में समय-सीमा में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी

Ajay Namdev-7610528622

अनूपपुर|राज्य शासन द्वारा लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा जिला एवं ब्लाक मुख्यालय पर प्रांरभ की गई है लोकसेवा प्रदाय व्यवस्था के अंतर्गत लोकसेवाओं के प्रदाय की गांरटी अधिनियम 2010 कें अंतर्गत अधिसूचित सेवा के तहत आवेदन समय सीमा से लंबित है कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने नीलेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार वृत्त फुनगा, पकंज नयन तिवारी तहसीलदार पुष्पराजगढ़, इमरान सिद्दकी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी एवं सचिव ग्राम पंचायत मेडियारास जनपद पंचायत जैतहरी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।