विधायक और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जा महिलाओं के भरे नारी सम्मान योजना के फॉर्म
विधायक और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के भरे नारी सम्मान योजना के फॉर्म
कोतमा। कोतमा विधानसभा अंतर्गत कोतमा विधानसभा के विधायक सुनील सराफ़ के अगुवाई में पूरे विधानसभा में नारी सम्मान योजना के फॉर्म घर घर जाकर भरे जा रहे हैं। विधायक कार्यालय, और महिलाओं के घर घर पहुंचकर कार्यकर्ता और विधायक स्वयं ही महिलाओं तक पहुंचकर नारी सम्मान योजना की जानकारी विस्तृत तरीके से दे रहे हैं और साथ में उनके फार्म भी भरकर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं । विधायक द्वारा गांव गांव जाकर चौपाल के माध्यम से कार्यक्रम में महिलाएं बड़ी संख्या में योजना के फार्म भरवाए जा रहे हैं। इस दौरान विधायक सुनील सराफ ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। सरकार बनते ही प्रत्येक नारी के खाते में 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। सुनील ने कहा कि 18 वर्ष से भाजपा की सरकार ने गरीबों के हक छीनने का कार्य किया राशन की दुकानों से शक्कर व केरोसिन मिलना बंद कर दिया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब वर्ग के लिए यह अति आवश्यक वस्तु है।
विधायक के नेतृत्व में घर घर पहुंच दे रहे नारी सम्मान योजना की जानकारी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण इलाकों में चौपाल लगाकर ग्रामीण महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरे। वहीं उन्होंने महिलाओं को योजना के लाभ भी बताए। पार्टी के वरिष्ठ नेता और ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनी ने महिलाओं को बताया कि 9 मई को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना की फॉर्म भरने शुरुआत की। जिसमें प्रदेश की प्रत्येक महिला जो 18 वर्ष से अधिक है उनके फॉर्म भरे जा रहे हैं।
नारी शक्ति का सम्मान करने वाले कांग्रेस एकमात्र पार्टी : सुनील सराफ
कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कहां की कांग्रेस मात्र ऐसी पार्टी है जो सदैव नारी शक्ति का सम्मान करती आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर नारियों की रक्षा, सुरक्षा का प्रबंध करेंगे। इसके लिए कमलनाथ जी वचनबद्ध हैं। कांग्रेस हमेशा से नारी सशक्तिकरण की प्रतिबद्ध रही है। पूर्व में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने नारी सशक्तिकरण की कई योजनाएं बनाई थी। कमल नाथ सरकार ने भी महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं बनाईं थी। भाजपा की केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने योजनाएं तो बनाईं, पर उनका लाभ महिलाओं को नहीं मिला। मप्र में महिला उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है। दुराचार, मारपीट के मामले ज्यादा। बेटियों के गुम होने की घटनाएं भी प्रदेश में बढ़ी हैं। कांग्रेस पार्टी की सत्ता आने पर महिला सशक्तिकरण और उनके सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर निश्चय ही अंकुश लगेगा।