विधायक शिवनारायण सिंह ने सम्भाली प्रचार की कमान

किया सघन जनसंपर्क, अटकलों में लगा विराम
क्षेत्र की जनता से मांगे हिमाद्री सिंह के लिए वोट

(अनिल साहू+7000973175)
उमारिया। शहडोल संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के लिए कार्यकर्ता बूथ लेबल तक प्रचार प्रसार कर रहे,बैठकों के दौर ग्राम से लेकर शहर तक मानपुर और बांधवगढ़ दोनों विधानसभा में जारी है वहीं भाजपा के दोनों विधायकों ने भी अपने अपने क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क कर रहे हैं,संगठन के पदाधिकारी अंतिम छोर तक जाकर लोगों को भाजपा के काम गिनाकर वोट के लिए अपील कर रहे हैं।विगत दिवस बांधवगढ़ विधान सभा के विधायक शिवनारायण सिंह ने नोरोजाबाद और आसपास के क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष सिंह एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनता से हिमाद्री सिंह के लिए वोट की अपील की,कई कार्यकर्ता और प्रभारियों की बूथ में जाकर बैठक ली एवं भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के लिए चर्चा की।जहाँ एक ओर संगठन एवं विधानसभा प्रभारियों द्वारा पदाधिकारियों के साथ दिनरात प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं वहीं विधायक भी अपनी क्षेत्रीय जनता से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं,।जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि उन्होंने विधायक शिवनारायण सिंह के साथ दर्जनों ग्रामो और मंडलवार बैठकें की नुक्कड़ सभाएं की जनता से लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के लिए आशीर्वाद मांगा, जनता का जो प्यार और स्नेह क्षेत्र में मिल रहा है उससे यह कहने में कोई शक नही की हम शहडोल संसदीय क्षेत्र में रिकार्ड वोटों से जीत दर्ज करेंगे।