समर्पण निधि अभियान के तहत घर-घर जा रहे भाजपा पदाधिकारी

जयसिंहनगर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या मंदिर निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान की पुनप्र्रतिष्ठा के लिए रविवार को समर्पण निधि अभियान के रामसेवक भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष राम नारायण पांडेय एवं मंडल उपाध्यक्ष निर्मल द्विवेदी, मंडल महामंत्री श्रीमती कविता सिंह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरालाल पाल द्वारा नगर तथा ग्राम ढ़ोलर में लोगों से राम मंदिर निर्माण हेतु अंशदान देने के लिए राम भक्तों से संपर्क कर आग्रह किया गया। जिसमें पांच हजार से अधिक की समर्पण निधि अजय गुप्ता एवं रामकृष्ण गुप्ता 5100 एवं हीरालाल पाल 5100 द्वारा दी गई।