15 किलो गांजा सहित एक आरोपी को गोहपारू पुलिस ने किया गिरफ्तार

(सुधीर शर्मा-9754669649)

शहडोल। पुलिस महानिरीक्षक एसपी सिंह, पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक बीडी पांडेय हेडक्वार्टर के निर्देशन में गोहपारू पुलिस ने 15 किलो 115 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों से मादक पदार्थो के बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश मिले थे, जिस कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव में रहने वाले आरोपी कमलभान सिंह पिता छोटा सिंह के घर पर दबिश दी गई जहां से मादक पदार्थ जब्त किया गया है। उक्त कार्रवाई में एएसआई नागेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक रामानंद तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, आरक्षक गिरार्ज कंसाना, सतीश सिंह, सुरजीत सिंह जाट, पंचम सिंह, चालक हृदेश सिंह भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।