21 को गृहमंत्री राजनाथ सिंह जमुना में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित- उमेश मिश्रा

Ajay Namdev-7610528622

अनूपपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश तथा केन्द्र के वरिष्ठ नेताओं की सभाओं का दौर शुरू हो गया है। अनूपपुर जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह के चुनाव प्रचार तथा आम जनता को संबोधित करने के लिए भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का 21 अप्रैल की सुबह 12 बजे अनूपपुर जिले के पसान नगर पालिका क्षेत्र के जमुना कॉलरी में आगमन हो रहा है। श्री मिश्रा ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से अपेक्षा की है कि वह भारी संख्या में पहुंचकर देश के लोकप्रिय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के विचारों को सुने और देश की मौजूदा परिस्थिति तथा केंद्र सरकार द्वारा की गई जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत होने के लिए सभी लोग इस सभा में अवश्य रूप से पधारें। कोयलांचल क्षेत्र के पसान की धरा पर राजनाथ सिंह का पहली बार आगमन हो रहा है और उन्हें सुनने के लिए यहां की जनता लालायित है। 21 अप्रैल को जमुना कोऑपरेटिव मैदान में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों तथा आम जनता से पहुंचने की अपील की है।