दिसंबर माह में अवैध उत्खनन के 26 प्रकरण दर्ज किए गए
उमरिया। माह दिसंबर 2020 में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के 26 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिसमें अवैध उत्खनन के 9 , अवैध परिवहन के 13 तथा अवैध भण्डारण के 4 प्रकरण शामिल है। अवैध उत्खनन के प्रकरणों में 1 करोड 7 लाख 90 हजार रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। अवैध परिवहन के प्रकरणों में 8 लाख 11 हजार 424 रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है जिसमें से 5 प्रकरणों में 1 लाख 41 हजार 520 रूपये जमा किए जा चुके है। अवैध भण्डारण के चार प्रकरणों में 5 लाख 60 हजार रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।