बुरी खबर : वरिष्ठ नागरिक रामदास जी का दुखद निधन

शहडोल। संभाग अंतर्गत उमरिया जिला मुख्यालय के खलेश्वर निवासी श्री राम दास गुप्ता पुत्र पुरुषोत्तम गुप्ता राजस्व निरीक्षक नगर पालिका धनपुरी का आज सुबह 7 बजे निज निवास उमरिया में स्वर्गवास हो गया है, स्वर्गीय राम दास गुप्ता जी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:00 बजे उमरिया मुख्यालय स्थित खलेश्वर धाम के श्मशान घाट में किया जाएगा।
गौरतलब है कि पुरुषोत्तम गुप्ता बीते एक दशक से धनपुरी नगरपालिका में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं और उससे पूर्व बुढार नगर परिषद में सीएमओ के पद पर भी पदस्थ रहे है, उनके पिता के आकस्मिक निधन पर ईस्ट मित्रों और शुभचिंतकों ने गुप्ता परिवार को इस दुख की घड़ी में असीम दुख को सहने के लिए ईश्वर से शक्ति देने की प्रार्थना की है, नगर पालिका धनपुरी के अध्यक्ष श्रीमती रविंदर कौर छाबड़ा उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल नेता प्रतिपक्ष शोभाराम पटेल तथा पूर्व सीएमओ रवि कांत त्रिपाठी सहित नगरपालिका के अन्य कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है।