कटनी नगर मे निकाली गई राहुल गांधी के समर्थन में भारत जोड़ो यात्रा, मिला युवा कांग्रेस , महिला कांग्रेस , एनएसयूआई सहित वरिष्ठ काग्रेस नेताओं का समर्थन

कटनी नगर मे निकाली गई राहुल गांधी के समर्थन में भारत जोड़ो यात्रा, मिला युवा कांग्रेस , महिला कांग्रेस , एनएसयूआई सहित वरिष्ठ काग्रेस नेताओं का समर्थन

कटनी ॥ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में, कटनी नगर में भारत जोड़ो यात्रा जिला प्रभारी पूर्व महापौर विजेन्द्र मिश्र राजा भइया के मुख्य अतिथि में नगर मे भी हाथों मे ध्वज लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई । विशाल भारत जोड़ो यात्रा प्रियदर्शनी बस स्टैंड से निकाली गई जो मुख्य मार्ग चांडक चौक से होते हुए घंटाघर से होते हुए कटनी मुख्य स्टेशन पहुंची जो सम्पूर्ण नगर का भर्मण करते हुए आजाद चौक में समाप्त हुई । कटनी नगर में भारत जोड़ो यात्रा जिला प्रभारी पूर्व महापौर विजेन्द्र मिश्र राजा भइया ने बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी क़ानून व्यवस्था से हो रहे खिलवाड़ को लेकर जनमानस को जागरूक किया। साथ ही महिला नेत्री रजनी वर्मा ने राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही पद यात्रा का उद्देश्य बताया। श्री मिश्र ने यह भी बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सभा सदस्य श्री दिग्विजय सिंह जी के संयोजक में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को जन समर्थन औऱ जन जागरूकता फैलाने के लिए कटनी जिले के प्रत्येक ब्लॉक से अलग-अलग तरीको में यात्रा निकालकर जन जागरूकता फैलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.