पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जान खतरे में डालने वाली पंजाब सरकार के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन मन्दिर में हवन के बाद विशाल मानव श्रंखला, तथा गोलबाजार में बाबा साहेब अंबेडकर की चित्र समक्ष धरना
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जान खतरे में डालने वाली पंजाब सरकार के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
मन्दिर में हवन के बाद विशाल मानव श्रंखला, तथा गोलबाजार में बाबा साहेब अंबेडकर की चित्र समक्ष धरना
कटनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में जानबूझकर पंजाब की कांग्रेस सरकार ने कोताही बरती इसका अंजाम तो 10 मार्च को जनता जरूर देगी। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे इसके लिए चाहे जान भी कुर्बान क्यों न करनी पड़े। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते यह विचार व्यक्त किये। कटनी भाजपा ने पंजाब में हुई निंदनीय घटना को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम कचहरी चौक में विशाल मानव श्रंखला बना कर कांग्रेस को चेतावनी दी कि देश के सम्मान को चोट पहुंचाने की कोशिश भाजपा कार्यकर्ता औऱ देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रातः महिला मोर्चा ने दिव्यांगजनों के साथ मिल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी तथा दीर्घायु जीवन के लिए भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिर मधई मन्दिर में हवन किया। मंत्रोच्चार के बीच भगवान से मोदी जी की रक्षा की प्रार्थना महिला मोर्चा के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने हवन कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा जैन सोगानी, किरण जैन, भावना सिंह, ज्योति दीक्षित, सुभद्रा सोनी, शमीम बानो, शकुन्तला सोनी, संगीता जायसवाल, शिल्पी सोनी, लक्ष्मी कोल, मधु अग्रवाल, सारिका जैन, निशि सिन्हा, हीरामणी बरसैया दिव्यांग जनों में अरुण सोनी, पूनम सोनी, राजकुमार सोनी,अजय विश्वकर्मा, उषा सोनी, संगीता सोनी की उपस्थिति रही।
अंतिम कार्यक्रम गोलबाजार रामलीला मैदान में अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के तैल चित्र समक्ष धरना दिया गया। धरने के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के दीपक चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, पूर्व विधायक अलका जैन, सतीश तिवारी, गीता गुप्ता ,चेतन हिंदुजा,मृदुल मिश्रा,सीमा जैन सोगानी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस शासित पंजाब सरकार के लापरवाही वाले निंदनीय कार्य की भरसना की । अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी के संयोजन में बड़ी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
हवन, धरना तथा मानव श्रंखला के इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, अलका जैन, चेतन हिंदुजा, सतीश तिवारी, राजेश चौधरी,मृदुल द्विवेदी, दीपक टंडन सोनी, रामू साहू , दीपक चौधरी, नम्रता चौधरी, भावना सिंह, गीता गुप्ता, किरण जैन, अंकिता तिवारी, पप्पा मिश्रा, अम्बरीष वर्मा, शिवम शर्मा, CA अर्पित अग्रवाल, मृदुल मिश्रा,आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, वागीश आनंद, नितिन पांडे, संदीप दुबे, वीरेंद्र मिश्रा, संतराम दास, किशनलाल, ओमप्रकाश रैदास, अजीत दीवान, बबलू प्रताप चौधरी, रामशनेह रैदास, सचिन चौधरी, मनीष चौधरी, अभिषेक सिंह,ललित जायसवाल, सुरेश रोचलानी, शिब्बू साहू, रणवीर कर्ण, अवकाश जायसवाल, शरद अग्रवाल, विजय दुबे, छेदी लाल पांडे, विष्णुशंकर मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन सोगानी, किरण जैन, भावना सिंह, ज्योति दीक्षित, सुभद्रा सोनी, शमीम बानो, शकुन्तला सोनी, संगीता जायसवाल, शिल्पी सोनी, लक्ष्मी कोल, मधु अग्रवाल, सारिका जैन, निशि सिन्हा, हीरामणी बरसैया ,डा सारिका जैन,शिवम पाण्डे, सौरभ अग्रवाल, हितेश बिलैया, मयंक गुप्ता, पवन यादव,आशीष तिवारी, डॉ रमेश सोनी, अभिषेक शर्मा, सौरभ दुबे, सँकल्प अग्रवाल,अभिषेक गुप्ता, इमरान फरीदी, हाजी पापा, राधेश्याम शर्मा, पारस जैन, नीरज पोपटानी, सुनील डोडानी, शैलेश श्रीवास्तव, अंतिम गुप्ता, आशू पटवा, मंटू गुप्ता,विमल साहू, शिव सोनी, अहमद बक्स, पारस जैन,अजय वीरभद्र माली, आशु पटवा, शिवम पांडेय, नीलेश ताम्रकार,राहुल सोनी, अभिषेक विश्वकर्मा, गौरव रैकवार , संतोष शाक्या, अवधेश पांडेय, रामलोचन पांडे, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।