मोहनराम तालाब में की गई साफ-सफाई

आशीष कचरे 9406677672
शहडोल। पंडित एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा भारत सरकार के
मेरी लाइफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत शुक्रवार को शहर के मोहनराम तालाब की साफ-सफाई की
गयी। एक आकर्षक स्थल होने के कारण वहां लोगों का आना जाना लगा रहता है जिसके कारण तालाब में खाद्य
पदार्थ के पैकेट, घरेलू कचरा, पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री के पैकेट आदि कचरा फैला रहता है। नहाने व कपड़े
धोने की मनाही के बाद भी लोग वहाँ कई गतिविधियां करते नजर आते हैं। इस कारण तालाब का पानी प्रदूषित हो
गया है व जल जंतु जीवन खतरे में है।
सफाई अभियान द्वारा स्वयंसेवकों का प्रयास है कि वे जन सामान्य में जागरुकता लाएँ। दलनायक अनुराग कुमार
मौर्य के निर्देशन में स्वयंसेवक सुचिता तिवारी, सावित्री बैगा, हर्ष तिवारी, वर्तिका सेन, कृतिका शर्मा, अनामिका धुर्वे,
सविता सिंह, राधेशायम नापित, राजकुमार, प्राची राय, दीपाली चौहथा, साक्षी यादव एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित
रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed