5 मिनट में कलेक्टर ने पहुचाई मदद, 3 माह से दर दर भटक रही थी झांसी की महिला, परिजनों को भेजी जानकारी
5 मिनट में कलेक्टर ने पहुचाई मदद, 3 माह से दर दर भटक रही थी झांसी की महिला, परिजनों को भेजी जानकारी
कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद की मानव सेवा से प्रेरित चंडिका नगर में युवाओं ने जब फटे हाल एक महिला को देख उससे बात की तो उसके बारे में जान सभी की आँखे भर आई, युवाओं ने वृद्ध महिला को अपने घर रोक कर इसकी सूचना कलेक्टर अवि प्रसाद को दी तो कलेक्टर ने महिला की दशा जान मात्र 5 मिनट के अंदर टीम भेज कर महिला को वृद्धाश्रम भिजवाया।
शनिवार रात चंडिका नगर में एक 3 माह से बेघर हुई झांसी निवासी 55 वर्षीय सरोजनी पति भानु प्रताप सिंह यादव को देख चंडिका नगर निवासी विजय सिंह ने जब उनके परिवार के बारे में पूछा तो महिला ने कहा कि उसकी बेटी अमेरिका में इंजीनियर है और बेटा बहु उत्तराखंड में इंजीनियर है, जबकि पति रिटायर्ड बैंक कर्मचारी हैं, महिला के विषय में जान विजय सिंह ने इसकी जानकारी वार्ड क्रमांक 5 राम मनोहर लोहिया वार्ड पार्षद उमेंद्र अहिरवार ओमी व क्षत्रिय सेवा समिति सचिव सुजीत सिंह को दी तो उन सभी ने वृद्ध महिला को स्थानीय निवासी ज्योति पांडेय से बात कर उनके घर मे वृद्धा को नहलाया धुलाया और खाना खिलाया और इसकी जानकारी कलेक्टर श्री प्रसाद को दी। पूरी बात जान कलेक्टर श्री प्रसाद ने 5 मिनट के अंदर महिला बाल विकास की टीम मौके पर भेजी और महिला को दद्दा धाम स्थित वृद्धा आश्रम में सुरक्षित भिजवाया, वृद्धा के परिजनों को इसकी सूचना भी दी जा चुकी है, जल्द ही वृद्धा के परिजन कटनी आ जाएंगे, वृद्धा ने स्थानीय लोगों, वार्ड पार्षद, कलेक्टर, क्षत्रिय सेवा समिति व रेस्क्यू टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नम आंखों से दुआ दी।