कांग्रेस नेता , अधिवक्ता मौसूफ बिट्टू मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के मध्यप्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
कांग्रेस नेता , अधिवक्ता मौसूफ बिट्टू मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के मध्यप्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
कटनी ॥ महाकौशल कटनी के कद्दावर कांग्रेस नेता एड. मौसूफ बिट्टू को प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आदेशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ का मध्यप्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिजली विभाग के माध्यम से प्रदेशवासियों का दमन जारी है जिस पर किसी भी प्रकार का अंकुश नहीं लग पा रहा है मध्य प्रदेश वासियों को आम जनमानस को बिजली विभाग के अन्याय अत्याचार से संरक्षण हेतु कांग्रेस पार्टी तत्पर है उसी क्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के मध्यप्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर कटनी निवासी वरिष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता एड. मौसूफ बिट्टू को नियुक्त किया है,श्री बिट्टू दबंग फायर ब्रांड नेता माने जाते हैं जो की वर्तमान में नगर निगम कटनी के वरिष्ट पार्षद हैं एवम पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे हैं साथ ही उनकी धर्मपत्नी पैरवी बिट्टू भी उनके साथ कटनी में सक्रिय निर्वाचित पार्षद हैं।
श्री बिट्टू द्वारा अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी एवम बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।