कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित
संतोष कुमार केवट
अनूपपुर। कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने कृषकों की उपार्जन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। श्रीमती निशा सिन्हा उप परियोजना संचालक आत्मा को कन्ट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। प्रदीप त्रिपाठी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, अरुण श्रीवास्तव सहायक ग्रेड-3 एवं श्री सूर्य प्रकाश प्रजापति कम्प्यूटर ऑपरेटर को भी कन्ट्रोल रूम में नियुक्त किया गया है। कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07659-222917 है।