निगम अध्यक्ष की जोर आजमाईस 4 को , राजनैतिक गलियारों मे तीन दावेदारों की चर्चाएं

निगम अध्यक्ष की जोर आजमाईस 4 को , राजनैतिक गलियारों मे तीन दावेदारों की चर्चाएं

कटनी ॥ अध्यक्ष पद के लिए तीन पार्षदों के नाम राजनीतिक चर्चाओं में है पूर्व निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला इस बार फिर दावेदारी पेश करेंगे वहीं मनीष पाठक भी निगम अध्यक्ष की दावेदारी की दौड़ मे शामिल है वही सर्वाधिक मतों से विजय प्राप्त करने वाले दूसरी बार सदन में पहुंचे श्याम पंजवानी भी अध्यक्ष पद के दावेदार बताए जा रहे है। नगर निगम कटनी के अध्यक्ष का निर्वाचन 4 अगस्त की तिथि जिला निर्वाचन अधिकारी ने तय की है । मतदान आवश्यक होने की दशा में गुप्त मतदान दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक होगा
नगर पालिक निगम कटनी के अध्यक्ष (स्पीकर) के निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन 4 अगस्त को सुबह 11 बजे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में नगर पालिक निगम के परिषद सभाकक्ष में आहुत किया गया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु समय सारिणी जारी किया है। इसके मुताबिक 4 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम निर्देशन हेतु निर्धारित प्रारूप (क) अभ्यर्थी द्वारा व्यक्तिगत रूप से या उसके प्रस्तावक या समर्थक द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम के समक्ष उनके कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा और जमा भी किया जा सकेगा।इसके बाद प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की दोपहर 12 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक जांच की जाएगी। अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र वापस लेने का समय दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक का रहेगा। मतदान आवश्यक होने की दशा में गुप्त मतदान दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। तदुपरांत सम्मिलन में ही मतगणना की जाएगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed