सांस्कृतिक संध्या का आयोजन आज

शहडोल। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा, सहयोग के लिए माने जाने वाली लायनेस क्लब शहडोल के तत्वाधान में रविवार की दोपहर 04 बजे से स्थानीय मानस भवन में सांस्कृतिक संध्या का किया गया है। जिसमें समाज की प्रतिष्ठित नारी शक्ति समेत शासकीय सेवा में कार्यरत महिला अधिकारी तथा महिला जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम का आयोजन नगर के स्थानीय मानस भवन ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित होने जा रहा है। संयुक्त रुप से कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के पदाधिकारी अध्यक्ष संगीता शुक्ला, सचिव मनीषा पाठक, कोषाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने बताया कि कोविड के नियमों का पालन करते हुए इस सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे सांस्कृतिक उत्सव के साथ मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि लायंस क्लब की महिला पदाधिकारी लगातार समाज के लिए अथवा समाज की महिलाओं को सशक्त करने के लिए सदैव प्रयासरत रहती हैं।