बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोपी, आरोपी गिरफ्तार
आशीष कचेर शहडोल। जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने
महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दुराचारी पिता के खिलाफ मामला
दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, अमलाई थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने महिला थाने में
शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता उसके साथ कई दिनों से दुराचार कर रहे हैं। विरोध करने पर बेरहमी
से पिटाई करता था, जिससे डरी सहमी वह जुल्म को सहती रही। युवती ने बताया कि पहली बार पिता ने उस वक्त
उसे हवस का शिकार बनाया, जब उसकी मां किसी काम से जबलपुर गई थी, तब दरिंदा पिता ने उसके साथ जबरन
गलत काम किया, इसके बाद से पिता ज्यादती करने लगा। परेशान बेटी से जब यह सब सहन नहीं हुआ तो मामले की
शिकायत थाने में की। महिला थाना पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अमलाई पुलिस की मदद से
गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वहीं इस मामले में एसपी कुमार
प्रतीक का कहना है कि बेटी ने पिता के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया है। जिस पर केस दर्ज कर आरोपी को
गिरफ्तार कर लिया गया है।