जिले के 1163 मतदान केन्द्र में 9 लाख 72 हजार 805 मतदाता निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूूबर को

जिले के 1163 मतदान केन्द्र में 9 लाख 72 हजार 805 मतदाता निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूूबर को
कटनी॥ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के प्रारूप 2023 का प्रकाशन किया गया। विधानसभावार मतदाताओं की संख्या के संबंद्ध में प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कुल 1163 मतदान केन्द्र और 9 लाख 72 हजार 805 मतदाता है जिसमें 4 लाख 98 हजार 985 पुरूष, 4 लाख 73 हजार 789 महिला एवं 31 अन्य मतदाता शामिल है। जिले का जेण्डर रेशो 949.51और ईपी रेशो 62.79 है। विधानसभा क्षेत्र बड़वारा में 299 मतदान केन्द्र है। यहॉ कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 50 हजार 300 है। इसमें एक लाख 28 हजार 52 पुरूष और एक लाख 22 हजार 245 महिला एवं 3 अन्य श्रेणी के मतदाता है। इसी प्रकार विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 280 मतदान केन्द्र है। यहां दो लाख 33 हजार 80 मतदाता है। जिसमें एक लाख 20 हजार 821 पुरूष, एक लाख 12 हजार 256 महिला एवं 3 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा में 289 मतदान केन्द्र है और यहां प्रारूप प्रकाशन की स्थिति में कुल दो लाख 48 हजार 530 मतदाता है। जिसमें एक लाख 26 हजार 718 पुरूष, एक लाख 21 हजार 802 महिला एवं 10 अन्य मतदाता शामिल है।जबकि बहोरीबंद विधानसभा में 295 मतदान केन्द्र है और कुल मतदाता दो लाख 40 हजार 895 है। जिसमें एक लाख 23 हजार 394 पुरूष, एक लाख 17 हजार 486 महिला एवं 15 अन्य मतदाता सम्मिलित है। जिले में दो मतदान केन्द्रों में वृद्धि की गई है उनमें विधानसभा क्षेत्र बहोरीबंद का मतदान केन्द्र क्रमांक 173 सुनाई एवं विधानसभा विजयराघवगढ़ का मतदान केेन्द्र क्रमांक 47 बकठा का नाम शामिल है। इस तरह जिले मे अब कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1163 हो गई है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूूबर को होगा। इसके संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया कर्मियों को इस संबंध की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते भी मौजूद रहीं।