नपा में हुआ दीनदयाल अन्त्योदय समिति धनपुरी का हुआ सम्मान समारोह

आशीष कचेर धनपुरी। कलेक्टर के पत्र क्र.-2022-23/जि.यो.सां./दीनदयाल अ.स./1334 शहडोल 24 फरवरी द्वारा नगर पालिका
परिषद् धनपुरी के लिये नगर स्तरीय दीनदयाल अन्त्योदय समिति का 02 वर्ष की कालावधि के लिये अध्यक्ष संजय
चांदवानी एवं सदस्य हेमन्त सोनी, अरूण जायसवाल, नरोत्तम गुप्ता, रवि सोनी, सुरेश विश्वकर्मा, संजीत सोनवानी,
शक्ति शुक्ला, सूर्यप्रकाश रजक, डॉ. विजय सिंह, श्रीराम द्विवेदी का गठन किया गया।
नवगठित दीनदयाल अन्त्योदय समिति धनपुरी का सम्मान समारोह नगर पालिका परिषद् धनपुरी सभागार में 18
मार्च को समय 3 बजे दिन नगर पालिका सभागार में परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती रविन्दर कौर छाबड़ा एवं सभापति
भोला पनिका, आनन्द कचेर, पार्षद श्रीमती पूजा कोल, चन्द्रकांता कोलम, नारायण जायसवाल की उपस्थिति में
सर्वप्रथम भारतमाता एवं लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना की गई एवं माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् नवगठित
दीनदयाल अन्त्योदय समिति के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभात
वरकड़े एवं अधिकारी -कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया।
समिति के अध्यक्ष संजय चांदवानी, सदस्य हेमन्त सोनी, डॉ. विजय सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में अन्त्योदय
समिति के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी से अवगत कराया गया एवं परिषद् के साथ कंधे से कंधा मिलाकर
सहयोग के साथ नगर विकास हेतु दृढ़संकल्पित किया गया। श्रीमती रविन्दर कौर छाबड़ा द्वारा अपने उद्बोधन में
नवगठित अन्त्योदय समिति के पदाधिकारियों को स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई कि नगर के विकास में
एक कड़ी और जुड़ जाने से नगर विकास की गति और तेज हो जायेगी। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एवं समापन की
घोषणा मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभात वरकड़े द्वारा की गई।