महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान—- राम अवध सिंह

गिरीश राठौर

भालूमाड़ा—– पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में विवादित बयान देकर चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे हैं। राष्ट्रपति के विरुद्ध आपत्ति जनक बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान में पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह एवं पसान भाजपा मंडल महामंत्री धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को सायं लगभग 9:00 बजे भालूमाडॉ एटीएम चौक पर अखिल गिरी का पुतला दहन कर, ममता सरकार से अतिशीघ्र बर्खास्त करने की मांग की हैं।

हालांकि, उनके बयान से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद गिरि ने माफी मांग ली है। वायरल हुए 17 सेकंड के एक वीडियो में गिरि “राष्ट्रपति के रूप” के बारे में टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं। राज्य के सुधार गृह मंत्री व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता गिरि को शुक्रवार देर शाम नंदीग्राम के एक गांव में एक रैली में कहते सुना गया कि, “उन्होंने (भाजपा ने) कहा कि मैं अच्छा नहीं दिखता हूं। हम किसी को उसके रूप से नहीं आंकते। हम (भारत के) राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?” इस बयान के बाद देश भर में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ प्रर्दशन करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्य्मंत्री ममता बनर्जी से बर्खास्त करने की मांग की हैं। पता नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ टीएमसी नेता अखिल गिरी द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी मांगने के साथ ही टीएमसी प्रमुख से आदिवासियों की भावनाओं को आहत करने के लिए मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की हैं। उन्होंएने ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एक महिला हैं और उनके मंत्रिमंडल के एक मंत्री ने हमारे आदिवासी राष्ट्रपति पर इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी की है. मंत्री की टिप्पणी कड़ी निंदनीय हैं।’ इस अवसर पर भाजपा मंडल पसान के महामंत्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत देश महिला प्रधान देश है जहां महिलाओं को पूजा जाता है उस देश में महिलाओं के बारे में ऐसी बातें करना उनका अपमान ही नहीं इस भारत देश का अपमान है हमारे देश में महिलाओं को शक्ति का रूप माना जाता है देवी का रूप माना जाता है ऐसे में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के द्वारा दिया गया वक्तव्य निंदनीय ही नहीं अति निंदनीय है यह उनकी महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है इस प्रकार की सोच रखने वाले मंत्री को तत्काल बाहर किया जाए यह मांग भारतीय जनता पार्टी करती है।

विरोध प्रदर्शन में पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री धीरेंद्र सिंह पसान नगर पालिका के पार्षद भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान के पदाधिकारी युवा मोर्चा के पदाधिकारी महिला मोर्चा के पदाधिकारी सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भालूमाड़ा सुरेश शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published.