बारिश के बीच निकली कांवर यात्रा. गर्ग चौराहे में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ,समाजसेवियों ने किया स्वागत
बारिश के बीच निकली कांवर यात्रा. गर्ग चौराहे में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ,समाजसेवियों ने किया स्वागत
कटनी ॥ पवित्र सावन माह में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त कठिन से कठिन यात्रा कर भगवान शिव पर जलाभिषेक करते हैं। कटनी से भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने बैजनाथ धाम जाने के लिए नई बस्ती गिरजाघाट से विशाल कांवर यात्रा मंगलवार की रात शुरू हुई।शिवभक्त धार्मिक धुनों पर नाचते गाते चल रहे थे। गर्ग चौराहे में जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अमित शुक्ला ने अधिवक्ताओं, समाजसेवियों के साथ कांवर यात्रा का स्वागत किया। अमित शुक्ला ने बताया कि कांवर यात्रा में सैकड़ों महिला एवं पुरूष शामिल हुए हैं। यह परम्परा कई वर्षों से चली आ रही है। बाढ़ के उमानाथ से जल लेकर सभी शिवभक्त महादेव स्थान में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सरवन गुप्ता ने बताया कि लंबा कांवर लेकर पैदल चलना काफी कठिन होता है। लगातार चलने से पैर में छाले पड़ जाते हैं। लेकिन शिव के प्रति आस्था रहने से यात्रा सफल हो जाती है। कांवर यात्रा को देखने के लिए सड़कों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग कांवर के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। इस मौके पर अधिवक्ता भूपेश जायसवाल व अन्य साथी उपस्थित थे।