लेक्टर ने किया संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण

उमरिया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर का आकस्मिक निरीक्षण कर साफ -सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टायलेट एवं यूरनल का अवलोकन कर और अधिक सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का भी आकस्मिक निरीक्षण एवं उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अशोक ओहरी तथा स्टेनों मदन सिंह साथ थे।