महिला मोर्चा ने गरीबों के संग तिल के लड्डू तथा खिचड़ी खिलाकर बाटीं मकर संक्रांति की खुशियां
महिला मोर्चा ने गरीबों के संग तिल के लड्डू तथा खिचड़ी खिलाकर बाटीं मकर संक्रांति की खुशियां
कटनी। भाजपा महिला मोर्चा ने आज मकर संक्रांति के पर्व पर प्रदेशभाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल के मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा जैन सोगानी के नेतृत्व में हनुमानजी के मंदिर के समक्ष गरीबों तथा आम जन को खिचड़ी एवं तिल के लड्डू का वितरण किया इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपमा सिंह का भी विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि हमारी मातृ शक्ति ने हमेशा ही अपनी हिम्मत दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर पार्टी को परम वैभव तक पहुंचाने में सार्थक भूमिका का निर्वहन किया है। देश की आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली हमारी पार्टी का सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करने वाली महिला मोर्चा की प्रत्येक बहनों को कोटिशः नमन। कोविड के इस कठिन दौर में भी महिला मोर्चा ने अपने प्रत्येक दायित्व को निभाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन ने कहा कि आज मकर संक्रांति के दिन प्रदेश नेतृत्व की सेवा ही संगठन की भावना को हमने पूरा करने की कोशिश की है। आगे भी महिला मोर्चा इसी तरह सजगता से दायित्व निभाएगी। संचालन सुभद्रा सोनी ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा के द्वारा सैकड़ों राहगीरों तथा यहां बैठे गरीबों को खिचड़ी बांटी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम रतन पायल ,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा जैन सोगानी,रामचंद्र तिवारी ,दीपक टंडन सोनी, मृदुल द्विवेदी, अंबरीश वर्मा , यज्ञदत्त मिश्रा, अभिषेक ताम्रकार, आशीष गुप्ता , अश्विनी गौतम, कैलाश जैन, आशुतोष शुक्ला,सचिन तिवारी, मनीष दुबे, सहित महिला मोर्चा से वरिष्ठ नेत्री मनोरमा पाठक जी,अनुपमा सिंह,सुभद्रा सोनी, ज्योति दीक्षित, गीता गुप्ता ,अनुपमा सिंह (कार्यसमिति सदस्य ),शकुन्तला सोनी, शमीम बानो, धनाबाई, शुचि दुबे, हीरामणि बरसैया, संगीता जायसवाल, रिचा गेलानी, मधु अग्रवाल, इंदु सोनी, डॉक्टर सारिका जैन, ममता गर्ग, कविता शुक्ला, मनीषा प्यासी, लता खरे ,शशि विश्वकर्मा निशी सिन्हा, राधा बर्मन आदि भाजपा नेत्रियां के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता शैलेंद्र चनपुरिया, अवकाश जायसवाल, दिलराज सिंह, सौरभ अग्रवाल, ओम प्रकाश सोनी, विश्वनाथ कुशवाहा, शैलेंद्र त्रिपाठी,अभिषेक शर्मा, आशीष मिश्रा,अमित गौतम, शांतनु दत्ता आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता की ।