राज्यमंत्री परमार ने सीधी बस हादसे पर गहन शोक व्यक्त किया-दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

संतोष कुमार केवट
अनूपपुर। कल दिनॉक 17 फरवरी को स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने सीधी में हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा दुरूख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। मंत्री परमार ने कहा कि प्रशासन पूरी गम्भीरता और तीव्र गति से राहत और बचाव कार्य कर रही है। उन्होंने दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को ईश्वर से दुरूख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।