विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को मिला प्रदेश स्तरीय पंचायत चुनाव संचालन समिति का सदस्य का दायित्व
विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को मिला प्रदेश स्तरीय पंचायत चुनाव संचालन समिति का सदस्य का दायित्व
कटनी। भारतीय जनता पार्टी मप्र की पंचायत चुनाव संचालन समिति की भोपाल में आयोजित बैठक उपरांत 36 सदस्यों की सूची जारी की गई जिसमें कविता पाटीदार को संयोजक बनाया गया है । कटनी जिले से विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को सदस्य बनाये जाने से संपूर्ण कटनी में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संग़ठन मंत्री सुहास भगत, सह संगठन मंत्री हितानंद समेत कुछ अन्य नेताओं के बीच हुई बैठक के उपरांत सूची जारी की गई है। जिसमे कटनी जिले से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को भी सदस्य बनाया गया है।
पंचायत चुनाव संचालन समिति
चुनाव संचालन समिति में संयोजक कविता पाटीदार एवं सदस्यों में रणवीर सिंह रावत, हरिशंकर खटीक, भगवानदास सबनानी, शरदेन्दु तिवारी, संजय पाठक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, कांत देव सिंह, जीतू जिराती, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, कमल पटेल, अरविन्द भदौरिया, गोविन्द सिंह राजपूत, भारतसिंह कुशवाहा, रामखेलावन पटेल, बंशीलाल गुर्जर, आशीष दुबे, ललिता यादव, उदय प्रताप सिंह, संपतिया उइके, ज्ञानेश्वर पाटिल, रामपाल सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, जालम सिंह पटेल, पारस जैन, यशपालसिंह सिसौदिया, रामेश्वर शर्मा, विजय पाल सिंह, नागर सिंह चौहान, पर्वतलाल अहिरवार, दर्शन सिंह चौधरी,तोरण सिंह दांगी, मालती मोहन पटेल, हमीर पटेल, मिथलेश प्यासी एवं नरेन्द्रसिंह राजपूत शामिल है।