जनजातीय गौरव दिवस पर एक जिला- एक उत्पाद के तहत लगे स्टॉल में कटनी जिले के कटनी सैंड स्टोन से निर्मित कलाकृतियों को महामहिम राष्ट्रपति ने सराहा
जनजातीय गौरव दिवस पर एक जिला- एक उत्पाद के तहत लगे स्टॉल में कटनी जिले के कटनी सैंड स्टोन से निर्मित कलाकृतियों को महामहिम राष्ट्रपति ने सराहा
कटनी ॥ राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने शहडोल जिले के लालपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर एक जिला- एक उत्पाद के तहत लगे स्टॉल में कटनी जिले के कटनी सैंड स्टोन से निर्मित कलाकृतियों का अवलोकन किया। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं कटनी खजुराहो सांसद बी.डी. शर्मा भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने कटनी सेण्ड स्टोन से निर्मित पत्थर शिल्प के प्रति दिलचस्पी दिखाते हुए शिल्पकला की प्रशंसा की। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को कटनी स्टोन और इससे निर्मित पत्थर शिल्प की विस्तृत जानकारी दी।