हमारी सरकार ने हर घर और हर वर्ग को किसी न किसी योजना का लाभ दिया : कमल

 बूथ विस्तार अभियान 0.2 की बैठक का हुआ आयोजन

शुभम तिवारी शहडोल। मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ विस्तारक अभियान 2 चलो बूथ की ओर अभियान के तहत भाजपा जिला
अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिले के प्रत्येक बूथ पर बूथ विस्तारक अभियान को लेकर बैठकों का किया जा
रहा आयोजन, भाजपा जिला मीडिया ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया है कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बूथ
विस्तारक अभियान 2 के तहत आज बूथ क्रमांक 152, 153, शक्ति केंद्र क्रमांक 3 पर बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हर घर और हर वर्ग को किसी न किसी योजना का लाभ दिया है। गरीबों का जीवन
बदलने वाली योजनाओं के हितग्राहियों से बूथ पर मिलना और जो लोग योजनाओं से वंचित हैं उनको जोडऩे का काम
हमें करना है। जैसे बार्डर पर सैनिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है वैसे ही आप सबकी भूमिका है। हमें बूथ पर शक्ति
के साथ कार्य करके चुनाव में विजयश्री दिलानी है। बूथ विस्तारक अभियान से हमारे बूथ भी मजबूत होंंगे और नए
कार्यकर्ताओं का निर्माण भी होगा। हमारे यहां बूथ केंद्र, शक्ति केंद्र की संरचना है, इसे हमें और मजबूत करना है।
अगर हम अपने बूथ को सशक्त कर लेंगे तो कोई भी चुनाव जीतना हमारे लिए आसान है।
जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि हितग्राही संपर्क के माध्यम से घर—घर पहुंचकर प्रतिदिन 10 परिवारों से
संपर्क और संवाद करे। हम चुनावी रण में उतर चुके हैं। हमारे लिए हर दिन महत्वपूर्ण है। वहीं भाजपा जिला महामंत्री
एवं जिला बूथ टोली के संयोजक संतोष लोहानी ने कहा की पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जो करणीय
कार्य निर्धारित किए हैं, बूथ स्तर पर उन सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.