विद्यार्थी परिषद से शुरू की राजनीति और बन गए नपाध्यक्ष

शहडोल। 13 मार्च 1962 को शहडोल में जन्में एवं बी कॉम तथा अर्थशास्त्र विषय से एम.ए. तक शिक्षा प्राप्त करने वाले प्रकाश जगवानी ने विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू की थी और वर्ष 1912 में नगर पालिका परिषद शहडोल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। राज एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए श्री जगवानी कहते है कि राजेन्द्र भारती सेे सम्पर्क में आने पर वे विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे। पहले साल दिलीप जैन को चुनाव लड़वाया था। तब कांग्रेस का दबदबा था, दो पैनल सक्रिय थे, एक राकेश कटारे का पैनल और दूसरा जय प्रकाश गर्ग का पैनल। हम लोग राकेेश कटारे के पैनल से जुड़ गए थे। बाद में विद्यार्थी परिषद के मंत्री बनेे। आर्थिक स्थिति अच्छी नही रही, इसलिए पिता स्व. गुरूदास जगवानी के साथ व्यापार में हाथा बंटाने लगे।
एकता यात्रा में जम्मू गए
वर्ष 1985 में भारतीय जनता पार्र्टी के सदस्य बने, श्री जगवानी वर्ष 1992 में डां . मुरली मनोहर जोशी की एकता मात्रा में जम्मू गए, जहां लाल चौक में तिरंगा झंडा फहराया था, परन्तु इस मात्रा को रोक दिया गया था। फिर भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बने, कमल वाहनी के जिला संयोजक एवं जिला मोर्चा के महामंत्री बनेे। वर्ष 2009 में भारतीय जनता पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाया गया। 2 बार पारषद की टिकट भाजपा से मिली, जिसे वापस करने वाले श्री जगवानी को वर्ष 2012 में नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वर्तमान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैै।
नगर विकास की उपलब्धियां
सिंन्धु नव युक्त सेवा मण्डल के प्रथम अध्यक्ष रहेे एवं 8 बार रक्दान कर चुक े प्रकाश जगवानी की नगर विकास में कई उपलब्धियां हैै। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहते हुए 5 वर्ष में श्री जगवानी ने शहर में दो मॉडल रोड का निर्माण कराया, पेयजल योजना में 5 पानी की टंकियों का निर्माण , फिल्टर प्लांट, मोहन राम तलाब का जोर्णाेद्वार, विवेकानंद पार्क, स्टेडियम में पवेलियन, तीन काम्पलेक्स , हेडगेवार पार्क का निर्माण एवं शांतिवन का जीर्णाेद्वार कराया। उन्होंनेे अपने कार्यकाल में नगर बस सेवा शुरू करवाई थी, जो वर्तमान मे बंद है । नगर में चौपाटी की शुरूआत और कई स्टेचू की स्थापना का श्रेय भी श्री जगवानी के खाते में हैैै।