आनंद उत्सव अन्तर्गत नगर पालिका धनपुरी द्वारा कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

धनपुरी। शासन निर्देशानुसार नगर पालिका धनपुरी द्वारा दिनांक 24.01.2023 को 11.00 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलाई नम्बर 03 धनपुरी में आनद उत्सव का आयोजन किया गया। जिसके तहत् विभिन्न खेल गतिविधियो का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ रविन्दर कौर छावडा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् धनपुरी द्वारा किया गया। आनंद उत्सव अन्तर्गत बॉलीवाल, कुर्सी दौड़, रस्सी कूद, खो-खो, बोरा दौड़, 100 मीटर
दौड़, कवड्डी खेल आदि खेलो का आयोजन किया गया फीड बैक फाउन्डेशन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत गीला सूखा कचड़ा अलग अलग करने हेतु नुक्कड़ नाटक का अयोजन कर छात्र छात्राओ को समझाईस दी गयी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओ ने बढ चढकर हिस्सा लिया जनप्रतिनिधियो ने कुर्सी दौड़ में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गयी । कार्यक्रम में नगर पालिका धनपुरी के सम्मानीय सभापति प्रवीण बढोलिया, सरिता दाहिया, स्कंद सोनी, नीतू सोनकर, अंशिका विश्वकर्मा, भोला पनिका एवं सम्मानीय पार्षद पूजा कोल, चन्द्रकांता कोल, नारायण जायसवाल, जनप्रतिनिधि अरविन्द सिंह, गुड्डू दाहिया,
कैलाश सोनकर, कालीचरण चौधरी, सरिता शर्मा, कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलाई के प्राचार्य श्री सूरज त्रिपाठी एवं समस्त स्टाफ का पूर्ण सराहनीय सहयोग रहा राजकुमार गुप्ता शिक्षक के द्वारा रेफरी की भूमिका का निर्वहन किया गया है कर्मचारी पुरूषोत्तम गुप्ता स्वच्छता निरीक्षक, रामविशाल नापित, सेमलू बैगा समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी (आनंद उत्सव प्रभारी), शारदा ईमालिया, सुनील नामदेव, आशीष तिवारी, शैलेश पाठक, उपस्थित रहा है ।
–