शहडोल। कलेक्टर वंदना वैद्य के द्वारा नगर स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय समिति, नगर पंचायत बुढ़ार का गठन का आदेश जारी किया गया है, समिति का कार्यकाल 2 वर्ष होगा, भाजपा नेता और समाज सेवी पुष्पेन्द्र ताम्रकार को अध्यक्ष व सोनू आहूजा, अजीत जैन, रम्मू सोनी, श्रीमती प्रेमलता मिश्रा, संजय पनिका, सुधीर गुप्ता, ममता लखेर, गुड्डू बैगा, सूरज गुप्ता, चंदन साहू सहित 10 समाज सेवियों को सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोयन पर नगर के प्रबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।