3 थाने सहित अन्य चौकी का बदला प्रभार,बड़वारा, रंगनाथ नगर, एनकेजे थाने को मिले नए प्रभारी

3 थाने सहित अन्य चौकी का बदला प्रभार,बड़वारा, रंगनाथ नगर, एनकेजे थाने को मिले नए प्रभारी


कटनी । चुनाव आयोग के निर्देशन पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रशासनिक सर्जरी कर एनकेजे से रंगनाथ नगर एवं बड़वारा थानों सहित अन्य थानों और चौकी की कमान कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नए प्रभारियों को सौंपी गई है । एसआई स्तर अधिकारियो का बदलाव किया गया है । कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला कटनी मध्य प्रदेश के द्वारा देर शाम जारी की गई आदेश के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल के पत्र क्रमांक- पुमु / 3 / कार्मिक / 7 / चुनाव सेल / 1571/2023, दिनांक 03.07.2023 एवं म.प्र. शासन गृह विभाग भोपाल का पत्र क्र. / 2145/ 1377404/ 2023 / बी – 4 / दो, भोपाल दिनांक 13.06.2023 एवं भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली का पत्र क्र-437/6/1/ INST / ECI / FUNCT / MCC/2023 दिनांक 02.06.2023 द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में उप निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टि से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक वर्तमान पदस्थापना स्थल से नए स्थान पर स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है जिसमे उप निरीक्षक नितिन कमल थाना प्रभारी रंगनाथनगर को रक्षित केन्द्र कटनी, उप निरीक्षक अनिल यादव थाना कोतवाली को थाना प्रभारी बडवारा, उप निरीक्षक नीरज दुबे प्रभारी पुलिस चौकी झिंझरी को थाना प्रभारी एनकेजे, उप निरीक्षक नवीन कुमार नामदेव थाना माधवनगर को थाना प्रभारी रंगनाथनगर, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पटेल प्रभारी पुलिस चौकी खिरहनी फाटक को प्रभारी पुलिस चौकी खितौली, उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार जायसवाल थाना माधवनगर को प्रभारी पुलिस चौकी झिंझरी, थाना माधवनगर, उप निरीक्षक हरबचन सिंह कुड़ापे
प्रभारी पुलिस चौकी सिलौड़ी को प्रभारी पुलिस चौकी बस स्टैण्ड थाना कुठला,उप निरीक्षक गणेश प्रसाद विश्वकर्मा प्रभारी पुलिस चौकी खितौली को प्रभारी पुलिस चौकी निवार, थाना माधवनगर,उप निरीक्षक कुलदीप सिंह गौड़ थाना कैमोर को प्रभारी पुलिस चौकी खिरहनी थाना कोतवाली, उप निरीक्षक मुन्नालाल करण थाना माधवनगर को प्रभारी पुलिस चौकी सिलौंड़ी, थाना ढीमरखेडा, उप निरीक्षक सेल्वाराज पिल्लई प्रभारी पुलिस चौकी निवार को थाना बरही,उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत प्रभारी पुलिस चौकी बस स्टेण्ड को थाना विजयराघवगढ़,उप निरीक्षक मंजू पटेल थाना स्लीमनाबाद को थाना कोतवाली, उप निरीक्षक रश्मि सोनकर
थाना प्रभारी बडवारा को थाना बहोरीबंद, उप निरीक्षक नेहा मौर्य थाना कोतवाली को थाना स्लीमनाबाद , उप निरीक्षक सुरेश कुमार चौधरी महिला थाना को थाना ढीमरखेडा,कार्य. उप निरीक्षक संतराम यादव थाना स्लीमनाबाद को थाना कोतवाली , कार्य. उप निरीक्षक अश्वनी कुमार यादव थाना ढीमरखेडा को थाना कुठला, कार्य. उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह थाना बड़वारा को थाना कोतवाली, कार्य. उप निरीक्षक धनंजय पाण्डेय थाना कोतवाली को थाना बहोरीबंद,कार्य. उप निरीक्षक रजोला कोल थाना कैमोर को थाना रीठी, कार्य. उप निरीक्षक दिनेश करोसिया थाना एनकेजे को थाना कैमोर,
कार्य, उप निरीक्षक मान सिंह मार्को थाना ढीमरखेड़ा को महिला थाना, कार्य. उप निरीक्षक विष्णुशंकर जायसवाल थाना बहोरीबंद को थाना माधवनगर,कार्य. उप निरीक्षक काशीराम झारिया थाना यातायात को थाना स्लीमनाबाद,
उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय थाना प्रभारी एनकेजे को रक्षित केन्द्र कटनी, उप निरीक्षक मोनिका चौहान विशेष किशोर पुलिस इकाई कटनी को रक्षित केन्द्र कटनी’ उप निरीक्षक करिश्मा चौधरी थाना कुठला को रक्षित केन्द्र कटनी, उप निरीक्षक सावित्री राजपूत थाना रीठी को रक्षित केन्द्र कटनी,
उप निरीक्षक हरदयाल सिंह थाना बहोरीबंद को रक्षित केन्द्र कटनी, कार्य उप निरीक्षक राम कुमार झारिया थाना रंगनाथनगर को रक्षित केन्द्र कटनी, कार्य. उप निरीक्षक रामयश मिश्रा,थाना यातायात रक्षित केन्द्र कटनी पदस्थ किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed