श्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष बने राज बहादुर सिंह रज्जे
12 मार्च को होली मिलन समारोह का होगा आयोजन
शहडोल। श्री राजपूत करणी सेना संभागीय इकाई शहडोल की आवश्यक बैठक शहडोल जिले के धनपुरी स्थित जैन झरोखा होटल में आयोजित की गई।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश प्रताप सिंह दादू के मार्गदर्शन में एवं श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राष्ट्रीय कार्य समिति अध्यक्ष विश्व बंधु सिंह राठौड़, मध्य प्रदेश प्रभारी दिलीप सिंह राजावत, मध्यप्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह दिखित एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान के सहमति से
संभागीय संरक्षक के रूप में कुंवर यशवर्धन सिंह एवं जिला संरक्षक प्रवीण सिंह, अशोक सिंह, अनिल सिंह अन्नू एवं जितेंद्र सिंह गुड्डू की घोसणा की गई।साथ ही संभागीय अध्यक्ष के पद पर पटना निवासी देवी सिंह एवं शहडोल जिलाध्यक्ष के पद पर बुढार निवासी दादाभाई राज बहादुर सिंह रज्जे की घोषणा की गई।संभागीय प्रवक्ता राहुल सिंह राणा ने बताया कि रविवार को आयोजित बैठक में संगठन के मजबूती व उत्थान के लिए चर्चा की गई साथी 12 मार्च को नवलपुर स्थित सरफा डेम में होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया है जिसमें क्षत्रिय समाज के सभी लोग शामिल होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश प्रताप सिंह दादू की सहमति से कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शहडोल का शपथ ग्रहण समारोह एवं शहडोल जिले की कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी। साथ ही हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षत्रिय समाज के लोगों का सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है।एडवोकेट राज बहादुर सिंह राजू द्वारा बैठक में घोषणा की गई कि क्षत्रिय समाज में सभी न्यायालय प्रकरण को उनके द्वारा निशुल्क पैरवी की जाएगी।उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश प्रताप सिंह दादू, कुंवर यशवर्धन सिंह, राज बहादुर सिंह रज्जू, अंजय सिंह नन्नू, अनिल प्रताप सिंह अन्नू, प्रवीण कुमार सिंह, अशोक सिंह, जितेंद्र सिंह गहरवार गुड्डू, एडवोकेट राज बहादुर सिंह राजू, राहुल सिंह राणा, देवी सिंह सिंगर, गुलाब सिंह बघेल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मनु सिंह गहरवार (भूपति भवन), राज सिंह, सुनील सिंह, अंशुमान सिंह, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, नवनीत सिंह, मिथिलेश सिंह, शरद सिंह परिहार, उदय भान सिंह, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, शिव सिंह बघेल, भूपेंद्र सिंह परिहार, नितीश सिंह बघेल, पुष्पेंद्र सिंह गहरवार, श्रेयांश सिंह, निशांत सिंह, विपुल सिंह, जितेंद्र सिंह, करण सिंह चंदेल, आदित्य सिंह, शिवम सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, निशान सिंह के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।