व्यापारी संघ के अध्यक्ष बनें राजू

मानपुर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मानपुर के ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष एवं समस्त ब्यापारियों ने निर्बिरोध सर्व सम्मति से राजू गुप्ता को मानपुर व्यापारी संघ का अध्यक्ष चुना हैं, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, राजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता को मानपुर ब्यापारी संघ की कमान सौपी गई है। मानपुर शिवहोटल में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राजू गुप्ता को अध्यक्ष बनाते हुए सभी किराना व्यापारियों मे भारी उत्साह देखा गया है। बैठक में मुकेश गुप्ता, रबी गुप्ता, राजन गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता ,ओमप्रकाश गुप्ता, शिवानन्द गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता, श्रीकान्त गुप्ता, ओम गुप्ता, संतोष गुप्ता, पुष्पेन्द्र पटेल, ब्रजराज गुप्ता, हरिओम गुप्ता, रामसजीवन गुप्ता, नीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता, सूरज गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित समस्त व्यापारी उपस्थित रहे।