स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
कटनी ॥ कलेक्टर अवि प्रसाद ने समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की “स्वतंत्रता दिवस का अनुपम पर्व हमारे महान सेनानियों के समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतिक है। कल पूरा देश जोरो-शोर से स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाएगा कोई तिरंगा लहराएगा तो कोई पतंग उड़ाएगा. आजादी के 76 वर्ष कों मनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मध्यप्रदेश मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण कर सभी देशवासियों को ढ़ेरों शुभकामनाएं देंगे। यह पर्व हम सभी को भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इसी भावना को बनाये रखते हुए हम सभी प्रदेश एवं जिले की उन्नति एवं विकास में अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।