निगमाध्यक्ष नें निगम परिषद में परित निर्णयों पर समीक्षा कर ली जानकारी, विभाग प्रमुखों को दिए निर्देश

निगमाध्यक्ष नें निगम परिषद में परित निर्णयों पर समीक्षा कर ली जानकारी, विभाग प्रमुखों को दिए निर्देश
कटनी॥ निगमाध्यक्ष नें वर्तामन परिषद के निगम सम्मिलनों में जनहित, शहर विकास आदि मुद्दों पर लिए गये निर्णयों की समीक्षा विभागीय अधिकारियों के साथ की। निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिषद में अब तक निगम सम्मिलनों में लिए गए जनहित,शहर विकास जैसे जगन्नाथ चौक से घंटाघर रोड चौडीकरण कार्य, एम.एस.डब्ल्यू. एवं ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट किये जाने के संबंध में गठित समिति द्वारा अभी तक क्या कार्यवाही की गई इसकी जानकारी प्राप्त कर सबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए साथही जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई।
जगन्नाथ चौक से घंटाघर रोड चौडीकरण के संबंध में राहुल जाखड प्र.कार्यपालन यंत्री द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मास्टर प्लान में प्रस्तावित सड़क की चौडाई,निर्माण एवं उन्नयन कार्य कराये जाने हेतु डिजाईन तैयार कराई जा रही है घंटाघर रोड पर अतिक्रमण हटाये जाने हेतु प्रसाशन द्वारा राजस्व विभाग एवं नगर निगम का संयुक्त दल गठित कर दिया गया है डिजाईन तैयार होते ही शीघ्र ही अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट किये जाने के संबंध में सुनील सिंह प्र. सहा.यंत्री द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि ट्रांसपोर्टरों को अपना व्यवसाय शिफ्ट करने हेतु निगम द्वारा सूचना पत्र जारी किए गये है इस संबंध में अग्रिम कार्यवाही शीघ्र की जावेगी। बैठक में पार्षद शशिकांत तिवारी ,राजेश भास्कर, ओमप्रकाश बल्ली सोनी, के.पी.शर्मा प्र.कार्यपालन यंत्री, राहुल जाखड प्र. कार्यपालन यंत्री, प्र. सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, सुनील सिंह प्र सहा यंत्री , आदेश जैन,अश्वनी पाण्डेय, विक्रांत ब्राह्मण उपयंत्री जागेश्वर प्रसाद पाठक सहा.राज.अधि.,संजय सोनी प्र.स्वास्थ्य अधिकारी, निगम सचिव पारसनाथ प्रजापति, प्र. कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल आलोक तिवारी स्टेनो आयुक्त सहित निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।