सुंदर कलाकृतियां बिखेर शहर कों दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश।
सुंदर कलाकृतियां बिखेर शहर कों दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश।
कटनी – स्वच्छ सर्वेक्षण -2021 की गतिविधियों से अवगत कराते हुए नगर की सफाई व्यवस्था में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करनें के उद्धेश्य से कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में निगम प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न सार्वजनिक मार्गो व्ही आई.पी. मार्ग, सिविल लाईन, फारेस्टर प्लेग्राउण्ड के बाहर की बाउन्ड्रीवाल, नगर निगम कार्यालय परिसर में सुंदर एवं आकर्षक, प्राकृतिक, मनमोहक, कलाकृतियां बिखेरते हुए स्वच्छता के संदेशों का लेखन किया जाकर नागरिकों मे स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया। नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे नें जानकारी देते हुए बताया कि सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए नगर की सफाई व्यवस्था के साथ साथ सुंदरता का भी ध्यान रखा जा रहा है। रोजाना आयोजित की जानें गतिविधयों में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित कर नगर की सफाई व्यवस्था में निगम प्रशासन का सहयोग प्रदान कर स्वच्छता की इस प्रतियोगिता में अपनें कटनी नगर को उच्चतम श्रेणी का दर्जा दिलानें की अपील नागरिकों से की जा रही है।