घर में जा घुसी अनियंंत्रित बोलेरो, 1 की मौत, 5 गंभीर

ब्योहारी। थाना देवलौंद के करौंदिया में सड़क किनारे शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे एक टपरे में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन जा घुसी। रामनगर से पपौध निपनिया किसी कार्यक्रम में शामिल होने बोलेरो गाड़ी से जा रहे थे। बाणसागर से कुछ ही दूरी पर करौंदिया के पास सड़क किनारे बनें टपरा से टकराकर भीतर घुस गई। जिससे टपरा नुमा घर क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो गाड़ी में छ: लोग सवार थे, जो दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल हो गये। मिली जानकारी अनुसार एक महिला की चिकित्सा के दौरान मौत हो गई और पांच लोग गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ब्योहारी में भर्ती कराये गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को हंड्रेड डायल वाहन से अस्पताल पहुंचाया, उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई।